#भावुक_वीडियो - - ★ दस ★ ~ ~ ~ ★ पंछी ! मेरी बात सुनो ★~ ~ ~ - - मित्रों ! मेरे एक बहुचर्चित गीत - - दूर देश को जाने वाले , मीठे सुर में गाने वाले मौसम के हालात सुनो , पंछी ! मेरी बात सुनो - - पर कुछ समय पूर्व मेरे बेटे ~ जयदीप किशोर तिवारी ( शिवम ) ~ ने ये वीडियो बड़े मन से तैयार किया था ख़ूब वायरल भी हुआ - - - - थोड़े से कुछ ज़्यादा की तलाश में अपना घर , अपना वतन और अपने प्यारों को छोड़कर - - परदेश में दर - दर भटकने वाले लोगों की मनोदशा को ध्यान में रखकर ये गीत रचा गया है आप भी एक बार दृष्टि डालें - - ~ भावुक ~ #कमल_किशोर_भावुक_की_रचनाएँ #कमल_किशोर_भावुक #परदेशी #पंछी #जिम्मेदारी #घर_परिवार
★ एक छ्न्द ★ शीश जब समिधाओं की हुई है अनिवार्यता तो - वेदिका - श्रृंगार को न घटते रहे हैं शीश । बाल - वृद्ध - बालिकाओं और आर्य - ललनाओं , सभी के समय पर डटते रहे हैं शीश । शीश झुकने दिया न देश - ध्वज - गौरव का , प्रण की प्रतिष्ठा पर कटते रहे हैं शीश । शीश रहे चाहे जाए , जाए नहीं स्वाभिमान , कटते हुए भी यही रटते रहे हैं शीश । ★ कमल किशोर भावुक ★ ~ # कमल किशोर भावुक का - - - - रचना - संसार - - से # ~ लखनऊ 7007298155
Comments
Post a Comment